भारतीय टीम की इस हार के बाद भारतीय फैंस के साथ-साथ टीम में भी मायूसी का माहौल छाया हुआ है।
भारतीय टीम इंग्लैंड में खेले गए वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के चलते वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। भारतीय टीम की इस हार के बाद भारतीय फैंस के साथ-साथ टीम में भी मायूसी का माहौल छाया हुआ है। इन सब के बीच वर्ल्ड में मिली हार का खामियाजा भारतीय टीम के कुछ प्लेयर्स को भुगतना पड़ सकता है। जिसके चलते शायद ही वो फिर कभी भारतीय वनडे टीम में नजर आएं।
- दिनेश कार्तिक
- भारतीय टीम के लिए 91 वनडे मैच खेलने वाले दिनेश कार्तिक का करियर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। 2004 में भारतीय टीम के लिए अपना पहला वनडे खेलने वाले कार्तिक ने अब तक वनडे में 31.03 की औसत से 1,738 रन बनाए हैं। वह अपनी परफार्मैंस के चलते टीम से लगातार अंदर बाहर होते रहे है। इसके बावजूद भी उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्कवाड में जगह दी गई थी। लेकिन वह इस बार भी कुछ खास नहीं कर पाए। इस विश्व कप में उन्होंने 3 मैच खेले जिसमें से 1 मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका ही नहीं मिला। तो वहीं बाकि बचे 2 मैचों में भी वो कुछ खास नहीं कर पाए। सेमीफाइनल में भी वह काफी गेंदे खेल चुके थे, बावजूद इसके वो उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर पाए। जिसके कारण उन्हें अब शायद ही टीम में दोबारा मौका दिया जाएगा|read more:

0 Comments