पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था.
युगांडा में एक सनकी पत्नी ने सिर्फ इसलिए अपने पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया क्योंकि पति ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था. दरअसल बीट्राइस एसेन रात 10 बजे अपने घर पहुंची और पति ओकोट से शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने लगी. पेशे से किसान एसेन के पति ओकोट ने संबंध बनाने करने से इनकार कर दिया. पति के इनकार से नाराज होकर एसेन ने उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला. वहीं पीड़ित ओकोट ने कहा पूरे दिन जानवरों के शिकार की वजह से वो बुरी तरह थक गया था इसलिए घर पहुंच कर खाना खाया और सो गया. उसी दौरान पत्नी ने उस पर हमला कर दिया और उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया.
ओकोट के मुताबिक उसने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए इसलिए भी इनकार कर दिया था क्योंकि उसे शराब पीने की बुरी लत थी. ओकोट को उम्मीद थी कि एक दिन उसकी पत्नी इस गंदी आदत से उबर जाएगी. गांव के मुखिया के मुताबिक उनके गांव में महिलाएं भी पुरूषों की तरह ही खूब शराब पीती हैं और यह पहला मामला नहीं है जब ओकोट की पत्नी ने उस पर हमला किया हो.read more:

0 Comments