दिल्ली में बारिश का इंतजार खत्म हो गया, दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को दोपहर बाद अंधेरा छा गया और इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई. साथ ही दिल्ली में बारिश का इंतजार खत्म हो गया. दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही है. बारिश से पहले आंधी चली, जिसकी वजह से हवा की गति बहुत तेज रही.
दिल्ली में बारिश का इंतजार खत्म हो गया. दिल्ली एनसीआर में जोरदार बारिश हो रही हैबादलों और सूरज की लुकाछिपी के बीच आज बारिश हुई. निजी मौसम पूर्वानुमान कंपनी स्काईमेट ने भी आईएमडी की भविष्यवाणी को दोहराया है कि सोमवार से बारिश होने की संभावना है.  मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पालावत ने कहा, “दिल्ली एनसीआर की हवाएं पूर्व की ओर चलने लगी हैं.
हमें उम्मीद है कि मौसम में परिवर्तन आएगा और आज शाम तक बारिश शुरू होगी. और इसकी तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी.” तो वहीं लोगों ने बारिश का लुफअत उठाना शुरु कर दिया और अपने काम काज को छोड़कर बारिश के मजे लिए आपको बता दें कि दिल्ली में बारिश से पहले घने काले बादलें ने अंधेरा कर दिया था जिससे मौसम ने दिन में ही रात का मजा दिया.read more: