जो-सोफी समंदर किनारे खूबसूरत नजारों का एंजॉय कर रहे हैं. बता दें, जो-सोफी ने 1 मई ने सीक्रेट वेडिंग की थी.

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जो जोनस संग फ्रांस में शादी के बाद हनीमून एंजॉय कर रही हैं. ये न्यूलीवेड कपल मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है. न्यूलीवेड कपल की सोशल मीडिया पर वेकेशन एंजॉय करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं.
वायरल हो रही इन तस्वीरों में जो-सोफी समंदर किनारे खूबसूरत नजारों का एंजॉय कर रहे हैं. बता दें, जो-सोफी ने 1 मई ने सीक्रेट वेडिंग की थी. फिर 30 जून को उन्होंने फ्रांस में करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की.ये जो-सोफी का दूसरा हनीमून है. फर्स्ट वेडिंग के बाद कपल रोमांटिक वेकेशन के लिए कैलि‍फॉर्निया गया था.
फोटो में लाइट पिंक कलर की मोनोकनी में सोफी टर्नर स्टनिंग लग रही हैं. सोफी और जो की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है. दोनों साथ में परफेक्ट और मेड फॉर ईच अदर कपल लगते हैं. जो-सोफी की लव स्टोरी पर सुर्खियां तब बननी शुरू हुई थी जब नवंबर 2016 में दोनों को प्री-MTV यूरोप म्यूजिक अवॉर्ड्स इवेंट में साथ में स्पॉट किया गया था.read more: