विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली से टिकट दिया था।
मुक्केबाजी के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले भारत के पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने राजनीति की पारी शुरु करने के बाद अब एक बार फिर से रिंग में शानदार वापसी की है। कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव में अपने करियर की राजनीतिक पारी का आगाज करने वाले विजेंदर सिंह को कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में दिल्ली से टिकट दिया था। 

राजनीति के क्षेत्र में विजेंदर सिंह जीत हासिल नहीं कर पाए और लोकसभा चुनाव हार गए। लेकिन रिंग में उतरते ही उन्होंने शानदार वापसी करते हुए जीत का सिलसिला जारी ऱखा। एक साल बाद रिंग में वापसी करने वाले मुक्केबाज ने अमेरिका के माइक स्नाइडर की चुनौती को ध्वस्त किया।read more:
विजेंदर ने माइक स्नाइडर को पछाड़ा

0 Comments