महिला रेडियो जॉकी ने गार्ड और आरडब्ल्यू अध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है

राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक महिला रेडियो जॉकी ने गार्ड और आरडब्ल्यू अध्यक्ष पर बदसलूकी का आरोप लगाया है. रेडियो जॉकी का आरोप है कि नाईट शिफ्ट में ड्यूटी से लौटने के दौरान उन्हें कॉलोनी में घुसने नहीं दिया गया. गेट पर तैनात गार्ड ने उनसे बदसलूकी की. यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि क्षेत्र के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मिकी बेदी ने भी महिला के साथ बदसलूकी की और आपत्तिजनक टिप्पणी की. घटनादिल्ली के ग्रेटर कैलाश की है.
राजधानी दिल्ली में नाईट शिफ्ट करना गुनाह है
महिला आरजे ने सुरक्षा गार्ड और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मिकी बेदी के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. महिला आरजे के मुताबिक, सुरक्षा गार्ड ने देर रात ड्यूटी से लौटने पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की. महिला आरजे ने बताया कि उस पर तरह तरह की टिप्पणियां की गईं और पूछा गया कि ‘कोई महिला इतनी देर रात घर क्यों आती है. हमें ये भी पता नहीं कि कहां काम करती है.’ पीड़ित आरजे महिला ने आरोप लगाया है कि आरडब्लूए प्रेसिडेंट और सुरक्षा गार्ड ने ‘उसका read more: